रुडकी, अप्रैल 1 -- रुड़की, संवाददाता। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-12 के एक कक्ष में लंबे समय से चल रहे अवैध निवास के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति को अंतिम नोटिस जारी किया है। नोटिस में एक सप्ताह के भीतर परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय-12 के एक कक्ष में कर्मचारी लंबे समय से रह रहा है। फरवरी में उक्त कर्मचारी की बीईओ से शिकायत की गई। उस दौरान कर्मचारी को कक्ष खाली करने के मौखिक व लिखित निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया। इसके बाद मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद्र ने सख्त रुख अपनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...