विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र की भूमि पर कब्जे का आरोप
कौशाम्बी, जून 20 -- तहसील क्षेत्र के मधवामई गांव में परिषदीय विद्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने शनिवार को सिराथू तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र में ग्रामीणों का कहना है कि गांव में प्राथमिक विद्यालय का भवन निर्मित है, जबकि शेष भूमि उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए प्रस्तावित है। इसके अलावा करीब पांच बिस्वा भूमि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नाम दर्ज है। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि की मिलीभगत से कुछ लोग उक्त सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। गांव के राजेश सिंह, बिहारी लाल, रविशंकर, ज्ञानचंद्र, श्रवण, महावीर, इसरार और अशोक कुमार समेत दर्जनों लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.