पूर्णिया, मार्च 3 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय धमदाहा में विद्यालय अवधि के दौरान दोपहर एक बजे ताला लटकने का मामला सामने आने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच कर प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंप दिया है। बीते 27 फरवरी को अनुमंडल कार्यालय से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित मध्य विद्यालय धमदाहा के प्रधानाध्यापक कक्ष, कार्यालय सहित तीनों भवनों में ताला लटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। चार दिन बाद जांच के लिए पहुंचे प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह के समक्ष प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि संबंधित तिथि को तीन महिला शिक्षक एक साथ विशेष अवकाश पर थीं। वहीं शिक्षक पंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.