विद्यालय अभियान चलाकर अभिभावकों की कराएं स्वगणना
मैनपुरी, मई 12 -- डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिलेवासियों से राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम स्व-जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और सटीक नीति निर्धारण के लिए प्रत्येक नागरिक अपनी गणना स्वयं पूर्ण कर राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनगणना से संबंधित सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और इनका उपयोग केवल अधिकृत कार्यों के लिए ही होगा। डीएम ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे 13, 14 एवं 15 मई को विशेष अभियान चलाएं। अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर उनकी स्व-गणना सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने घोषणा की कि जो विद्यालय इस कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उन्हें भव्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। स्वगणना के लिए नागरिक पोर्टल पर जाकर मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.