देवरिया, मार्च 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में बिना मान्यता के कक्षा संचालित करने वाले विद्यालयों पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा शिकंजा कसा जाना शुरू कर दिया गया है। डीआईओएस कार्यालय द्वारा जिले में संचालित सभी माध्यमिक विद्यालयों से मान्यता से संबंधित पत्रावली मांगी गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधको नोटिस जारी कर 20 मार्च तक पत्रावलियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के विभिन्न विकास खण्डों में 556 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, इनमें 22 राजकीय, 122 अशासकीय सहायता प्राप्त(एडेड) एवं 412 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। जिसमें कई विद्यालयों द्वारा वर्ष 2025- 26 के सत्र में विद्यालय में अध्यनरत छात्र- छात्राओं का नामांकन अन्य विद्यालयों में कराए जाने एवं विद्यालय में कई विषयों की मान्यता ...