चंदौली, अप्रैल 8 -- चकिया/धीना, हिटी। परिषदीय स्कूलों में बच्चों का अधिक से अधिक दाखिला कराने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को चकिया और धीना में रैली निकाली गई। चकिया ब्लॉक संसाधन केंद्र से मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली गाजे बाजे के साथ निकाली गई। रैली को विधायक कैलाश आचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा ही विकास का सबसे मजबूत आधार है। सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसमें बीईओ अजीत पाल, प्रधानाध्यापिका मीना राय, राजेश पटेल मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर कंपोजिट विद्यालय धीना में स्कूल चलो रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक डॉ संजय सिंह और अन्य शिक्षकों ने न सिर्फ बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया बल्कि अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.