बागपत, मार्च 25 -- बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्व में जारी किए गए कर्मचारियों को 31 मार्च तक हटाने के आदेश को संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल ने निष्प्रभावी कर दिया है। इससे जिले के सैकड़ों कर्मचारियों को राहत पहुंची है। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में करीब तीन सौं आउटसोर्सिंग पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रखा हुआ है। पूर्व में आदेश जारी किए गए थे कि 31 मार्च तक ही कर्मचारियों को विद्यालयों में रखा जाएगा, उसके बाद सभी को हटा दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों के पैरों तले से जमीन निकाल गई थी। उसके बाद मेरठ में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी। कर्मचारियों के आंदोलन को देखते हुए अब संयुक्त शिक्षा निदेशक ने आदेश को निष्प्रभा...