पूर्णिया, अप्रैल 24 -- हरदा, एक संवाददाता।हरदा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर बाबू कुंवर सिंह की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं छात्रों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए दिए गए योगदान को याद किया। पीएसडी कॉलेज हरदा में प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर देशवासियों में स्वतंत्रता की अलख जगाई। पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा में प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार, विवेक कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने उनके तेलचित्र पर माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें- वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह को...