बदायूं, सितम्बर 8 -- विकास भवन सभागार में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जिला अनुश्रवण समिति बैठक आयोजित की गई। जिसमें ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर की प्रगति, मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालयों के निर्माण, जर्जर विद्यालयों की नीलामी, विद्यालयों में बच्चों की डिजिटल ऑनलाइन उपस्थिति, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के निर्माण, रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति आदि की समीक्षा की गयी। सीडीओ गामिनी सिंगला ने ऑपरेशन कायाकल्प के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिये कि जनपद के सभी विद्यालयों में 19 पैरामीटर से संबंधित कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण कराये जायें। विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा जाये। सीडीओ ने कहा कि सभी एसआरजी एवं एआरपी अपने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण एवं सपोर्टि...