विद्यालयों में 15 मई तक शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाने का निर्देश
रांची, मई 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची की ओर से जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक तथा निजी विद्यालयों को विद्यार्थियों का शत प्रतिशत अपार आईडी बनाने का निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार द्वारा स्कूलों को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सभी विद्यालय 15 मई तक अपने यहां अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का आईडी निर्माण सुनिश्चित करें। इसके लिए विद्यालय स्तर पर विशेष सेल गठित करने का निर्देश दिया गया है। पत्र में कहा गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाया जाना है। यह विद्यार्थियों की एक स्थायी डिजिटल शैक्षणिक पहचान होगी, जिसके माध्यम से उनके शैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.