विद्यालयों में होगी राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता
रांची, जुलाई 27 -- खूंटी, संवाददाता। भाई-बहन के अटूट स्नेह, भारतीय संस्कृति और बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के तहत विद्यार्थी अपने हाथों से राखी तैयार करेंगे और उसे स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने भाई तक भेजेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों को भारतीय डाक विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। खूंटी अनुमंडल के डाक निरीक्षक अभिनव तिग्गा ने बताया कि विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर बहन का स्नेह सुरक्षित और समय पर उसके भाई तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस पहल से बच्चों में रचनात्मकता का विकास होगा, भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा और उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.