विद्यालयों में हुई पैरेंट्स-टीचर मीटिंग, बच्चों की प्रगति और स्वास्थ्य पर हुई चर्चा
अंबेडकर नगर, सितम्बर 3 -- दुलहूपुर, संवाददाता । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा के निर्देश के क्रम में प्रत्येक माह की तीन तारीख को पैरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित कराने की पहल के तहत आज जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराना तथा उन्हें बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और नियमित विद्यालय में उपस्थिति के प्रति अधिक जागरूक एवं सजग बनाना रहा। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार, उपस्थिति और सीखने की स्थिति को लेकर चर्चा की। बारिश के मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालयों में पहुंचे और शिक्षकों के साथ अपने बच्चों की प्रगति को लेकर संवाद किया। अभिभावकों ने भी बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सुझाव लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.