हाजीपुर, अप्रैल 28 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. थाना क्षेत्र के विद्यालयों में बीते दिनों लगातार हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए चोरी के कुछ समानों को बरामद कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य सरगना समेत चोरी का सामान खरीदने वालों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में डीएसपी प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के कन्या उच्च विद्यालय में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आई थी। इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर सहदेई थाना की पुलिस ने जांच शुरु किया। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बाजितपुर सुजनी निवासी विनोद राय के पुत्र सतीश कुमार एवं चकजमाल निवासी योगेन्द्र शर्मा के पुत्र सरोज कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। सरोज कुमार शर्मा एवं पूर्व में गिरफ्तार ब...