रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने विद्यालयों के लिए अग्नि एवं आपातकालीन प्रबंधन से जुड़े कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब सभी स्कूलों में अग्निशमन यंत्र, अलार्म सिस्टम, मॉक ड्रिल और स्वच्छता व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से लागू होंगी। जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में फायर एक्सटिंग्विशर और अलार्म सिस्टम लगाना जरूरी होगा, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। हर छह महीने में आपदा सुरक्षा मॉक ड्रिल भी आयोजित करनी होगी। साथ ही, सभी कर्मचारियों को बुनियादी आपातकालीन प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत प्रत्येक मंजिल पर प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- आग से सुरक्षा के लिए स्कूल से अस्पताल तक को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.