विद्यालयों में संसाधनों की कमी पर शिक्षक नाराज
रिषिकेष, मई 12 -- विद्यालयों में संसाधनों की कमी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन ने नाराजगी जताई है। इसके विरोध में मंगलवार को नाराज शिक्षकों ने डोईवाला में धरना-प्रदर्शन किया। डोईवाला में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन के धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष राजेश डोभाल ने कहा कि शिक्षक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की अनदेखी से मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने शासन और शिक्षा विभाग से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान की अपील की। उन्होंने विद्यालयों में संसाधनों की कमी, पदोन्नति में हो रही देरी, स्थानांतरण नीति में व्याप्त विसंगतियों सहित अन्य सेवा संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। यह भी पढ़ें- समस्याओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.