बेगुसराय, जनवरी 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का स्थापना दिवस सह शताब्दी समापन समारोह बुधवार को धूमधाम से जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन बेगूसराय में मनाया गया। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि नियोजनवाद समाप्ति के कगार पर है। अब सूबे के लगभग 10-15 प्रतिशत शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष ही स्थानीय निकाय के दायरे में रह गये हैं। यह सूबे बिहार के शिक्षक कर्मचारियों के समन्वित संघर्ष का प्रतिफल है। अब बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ विद्यालयों में शिक्षकों का एक कोटि बनवाने एवं समान काम के लिए समान वेतन एवं समान सुविधा दिलाने के लिए मुकम्मल संघर्ष करेगा। वित्तरहित एवं अनुदानित शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए भी संघर्ष किया जाएगा। जिला अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.