गोपालगंज, अप्रैल 4 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिले के 1760 विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार मनाया गया। अप्रैल माह के प्रथम शनिवार का विषय अगलगी रखा गया। छात्र-छात्राओं को आग लगने के कारण, उससे होने वाले नुकसान तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बताया कि आग लगने की घटनाएं प्रायः विद्युत शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर रिसाव, माचिस-दीया जैसी लापरवाही तथा ज्वलनशील पदार्थों के गलत उपयोग के कारण होती हैं। उन्होंने कहा कि आग से जान-माल की भारी क्षति होती है। पर्यावरण पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। छात्रों को समझाया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क करें। अग्निशमन दल को सूचना दें और सुरक्षित स्थान की ओर निकल जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.