कटिहार, मार्च 31 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच और नवाचार की दिशा में कटिहार जिला तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। विज्ञान और तकनीक के प्रति बढ़ती रुचि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिले के 719 युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर के पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई है। सीमांचल के जिलों में यह आंकड़ा कटिहार को अग्रणी पंक्ति में खड़ा करता है। इसी उत्साह को और मजबूती देने के लिए अब जिले के सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान एवं गणित क्लब का गठन अनिवार्य कर दिया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के निर्देश के बाद समग्र शिक्षा अभियान के तहत यह पहल शुरू की जा रही है। वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2025-26 के अंतर्गत नेशनल इनोवेशन मिशन के तहत प्रत्येक विद्यालय को क्लब संचालन के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.