बेगुसराय, फरवरी 27 -- बीहट। बिहार पुलिस सप्ताह को लेकर एफसीआई थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा बीहट मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच शुक्रवार को वाद विवाद तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि दोनों विद्यालयों के करीब पांच सौ बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 40 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर एचएम पूनम कुमारी, रंजन कुमार समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक आदि मौजूद रहे। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.