गोपालगंज, जुलाई 5 -- गोपालगंज। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान  अभियान का दायरा बढ़ाकर अब कक्षा 4 से 8 तक करने का निर्णय लिया है।

निर्देश जारी इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (समग्र शिक्षा) को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभियान के तहत ' सही स्तर पर शिक्षण ' आधारित शिक्षण पद्धति अपनाई जाएगी, ताकि बच्चों की भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत किया जा सके। विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के अनुभवों और परख मूल्यांकन के निष्कर्षों से स्पष्ट हुआ है कि कक्षा 7 व 8 तक के अनेक विद्यार्थियों में भी पढ़ने, लिखने और गणित की आधारभूत...