मुरादाबाद, मार्च 31 -- सागर पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और रामसरन लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज पसियापुरा पदार्थ में मंगलवार को समारोहपूर्वक परीक्षाफल का वितरण किया गया। जहां मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सागर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य पंकज चौहान और व्यवस्थापिका सरिता सिंह की देखरेख में छात्र- छात्राओं को परीक्षाफल का वितरण किया गया। विद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं कक्षा एक की कनक कक्षा 2 की दीक्षा पाल नर्सरी के दीप रतन और जयंत नर्सरी भी के देवार्य टॉपर को सम्मानित किया गया। शिक्षक शिक्षिकाएं जीशान अंसारी, सुजीत सागर, कविता पाठक, आभा, मेघा मेहरा, नीतू रानी ,विनोद यादव,अनीता, अनम,ज्योति,पारुल,आंचल, निहारिका,सपना, सरिता शर्मा,प्रियंका और मीनू मौजूद रहे।राम सरन लाल मेमोरियल इंटर कालेज पसियापुरा पदार्थ में वार्षि...