गोपालगंज, अप्रैल 10 -- कुचायकोट। एक संवाददाता सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में कर्मयोगी भारत साधना सप्ताह मनाने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में क्षमता विकास आयोग के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि कर्मयोगी भारत प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों को अपने कार्य कौशल, दक्षता एवं पेशेवर क्षमता में सुधार लाने का अवसर मिलेगा। साधना सप्ताह के दौरान सभी शिक्षकों को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कम से कम चार घंटे का समय अनिवार्य रूप से व्यतीत करना होगा। इस दौरान वे विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल, पाठ्यक्रमों एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़कर अपने ज्ञान को अद्यतन करेंगे। बीईओ अशोक कुमार सिंह ने स्पष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.