रांची, मार्च 25 -- बुढ़मू,प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीयकृत उच्च विद्यालय, चैनगड़ा में बुधवार को धूमधाम से वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सत नारायण मुंडा, पूर्व जिप उपाध्यक्षा पार्वती देवी, मुखिया देवंती देवी, डॉक्टर मदन महतो व शिक्षाविद् जगेश्वर मुंडा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये, इसमें सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर आधारित जागरुकता नुक्कड़ नाटक में दिखाया गया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, व्हाट्सएप और यूट्यूब जैसे ऐप्स बच्चों-युवाओं को मानसिक रोगों की गिरफ्त में ले रहे हैं, जिससे वे अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मनोहर साव के नेतृत्व में कमला भगत, नरेन्द्र किशोर, नीरज सिंह, पारसनाथ महतो, रजाउल्लाह अंसारी, प्रेम चंद बारला, अजय केरकेट्टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.