बेगुसराय, फरवरी 28 -- भगवानपुर। उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं पीएम श्री उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय महेशपुर में शनिवार को संगीत शिक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में होली के अवसर पर रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। होली पर्व के इतिहास एवं महत्त्व को साझा किया। शिक्षक प्रतीक एवं शिक्षिका ब्यूटी कुमारी ने होली से जुड़े गाने गाकर माहौल में चार चाँद लगा दिए। मौके पर विद्यालय प्रधान प्रमोद कुमार साह, शिक्षक सौरभ कुमार, पूजा कुमारी, चंदन कुमार तिवारी, अमितेश कुमार, राजीव कुमार, कमलेश कुमार, अमरजीत कुमार, राजीव आलम, अभिषेक कुमार, अब्दुल सलाम आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.