पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। महात्मा गांधी की जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया गया। यह भी पढ़ें- रन फॉर डीएवी' से गूँजा स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेशविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम मध्य विद्यालय चक में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मुजाहिद आलम ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों एवं आदर्शों से सीख लेने की अपील की। विद्यालय की छात्रा युकीर्ति कुमारी, वर्ग चार तथा सोनाक्षी कुमारी, वर्ग सात ने महात्मा गां...