विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
बोकारो, सितम्बर 28 -- गोमिया। शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा बच्चों के भटकाव को दूर करने तथा अपनी संस्कृति का बोध करने के उद्देश्य से सभी विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। यह जानकारी गायत्री परिवार गोमिया प्रखंड समन्वयक हनुमान दयाल सिंह ने दी। बताया कि इस संदर्भ में बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों के साथ-साथ गोमिया प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में इसका आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के उत्तीर्ण बच्चों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा तथा प्रखंड, जिला, प्रमंडल तथा राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा तथा मेडल के साथ-साथ नकद राशि भी प्रदान की जायेगी। इसके संयोजक रामसेवक पांडेय व जिला उप समन्वयक सुरेश प्रसाद महतो की विशेष योगदान है.
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.