महाराजगंज, जुलाई 11 -- महराजगंज,निज संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में इस शैक्षिक सत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर नई पहल शुरू की गई है। अब सभी विद्यालयों में पर्यावरण क्लब का गठन किया जाएगा। इन क्लबों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण, पौधरोपण, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, ऊर्जा बचत व जैव विविधता संरक्षण जैसे कार्यों से जोड़ा जाएगा। जिससे पर्यावरण संरक्षण व्यवहार का हिस्सा बन सके। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर निर्धारित समय के भीतर पर्यावरण क्लब का गठन करने व उसकी सूचना शासन के पोर्टल पर दर्ज कराने को कहा है। साथ ही क्लब के माध्यम से पूरे वर्ष पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प...