कोडरमा, सितम्बर 30 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र, कोडरमा में पीएम पोषण योजना के तहत बुधवार को एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय रसोईया-सह-सहायिका पुनश्चर्या प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की रसोईया-सह-सहायिकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान बीपीओ उपेंद्र कुमार ने पीएम पोषण योजना के तहत भोजन तैयार करने और वितरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता व पोषण, रसोईघर की स्वच्छता, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वच्छ पेयजल के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए भोजन तैयार करने से लेकर परोसने तक स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। रसोईघर, बर्तनों और भोजन...