सोनभद्र, फरवरी 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार राय ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएमओ ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर, रक्त अल्पता (एनीमिया) तथा बौद्धिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रभावित करता है। पेट में कीड़े होने से बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं, जिससे उनकी स्कूल में उपस्थिति और पढ़ाई पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में सभी बच्चों को नियमित रूप से कृमिनाशक दवा अवश्य लेनी चाहिए। उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने बताया कि खुले में शौच, दूषित भोजन, बिना धुले फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.