बोकारो, फरवरी 12 -- अंगवाली। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तेनुघाट प्रमंडल के सौजन्य से पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अंगवाली उत्तरी के विभिन्न विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर 15 प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर (डस्टबिन) लगाए जाने का निर्देश है। टीम द्वारा अंगवाली उवि में दो, राजकीय मवि में दो एवं पंचायत सचिवालय में एक डस्टबिन लगाया गया। मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने बताया कि शेष अन्य प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर उत्क्रमित मवि कन्या में दो तथा मकतब अन्य निजी विद्यालयों में लगाये जाएंगे। मवि के प्रधानाध्यापक एलडी मुंडा, शिक्षक शिवचरण कपरदार, यमुना प्रसाद, रामू यादव सहित ग्रामीण अमित मिश्रा, बिनोद प्रसाद नायक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.