गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में सत्र शुरू होते ही किताबों का वितरण जारी है, इसी बीच कक्षा 6 की अंग्रेजी पुस्तकों में छपाई त्रुटि का मामला सामने आया है। कक्षा 6 के 3500 पुस्तकों के एक लॉट में गलती से कक्षा 8 की अंग्रेजी पुस्तक के दो पाठ शामिल हो गए थे।बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि झांसी स्थित पितांबरा बुक्स एंड पब्लिकेशन द्वारा बाइंडिंग के दौरान यह त्रुटि हुई, जिसमें कक्षा 6 की 'इंग्लिश रीडर-1' में कक्षा 8 की 'इंग्लिश रीडर-3' के 'अनदर चांस' और 'द काबुलीवाला' पाठ छप गए। मामला एक सप्ताह पहले ही पकड़ में आ गया था। बीएसए ने कहा कि जिन विद्यालयों में यह पुस्तकें भेजी गई थीं, वहां पुस्तकों से प्रतिस्थापित किया जा रहा है, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...