बाराबंकी, जनवरी 11 -- बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा फरवरी में शुरू हो रही है। इसके लिए बोर्ड द्वारा नामावली जिले में भेज दी गई है। कई विद्यालयों द्वारा इन नामावली के लिफाफों को डीआईओएस कार्यालय से रिसीव भी कर लिया गया है। इसमें छात्रों के प्रवेश पत्र है। विद्यालयों में इनका वितरण भी शुरू कर दिया है। 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 76 हजार 316 परीक्षार्थी आवंटित हैं। इससे पहले जनवरी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी कराई जानी हैं। यह परीक्षाएं 18 जनवरी से शुरू होगी। इससे पहले ही माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा सभी परीक्षार्थियों की नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेज दी गई है। इनका वितरण भी शुरू हो चुका है। जिले में 329 विद्...