विकासनगर, अप्रैल 16 -- विकासनगर, संवाददाता। दून जनपद के जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की कमी से प्रभावित हो रहे शिक्षण कार्यों पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों पर शिक्षकों की तैनाती में लापरवाह रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाया है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सूरज मंद्रवाल ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि जिला शिक्षाधिकारी शिक्षकों की तैनाती करने में कोताही कर रहे हैं। उधर, जिला शिक्षाधिकारी प्रेमलाल ने बताया कि समायोजन और तबादलों पर कोर्ट की ओर से रोक लगाई गई है। एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में व्यवस्था के आधार पर शिक्षकों को भेजा रहा है। कोर्ट का आदेश आने के बाद उन्हीं शिक्षकों का समायोजन संबंधित विद्यालयों में कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- एकल शिक्षकों के भरोसे जूनियर स्कूल, आंदोलन की राह पर शिक्ष...