आगरा, मार्च 17 -- कस्बा के थाना रोड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामछितौनी में सोमवार से परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। सोमवार को जूनियर वर्ग में सुबह प्रथम पाली में क्राफ्ट का पेपर हुआ। कक्षा 6 में 36, कक्षा 7 में 35, कक्षा 8 में 18 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय के इंचार्ज प्रधान अध्यापक संजय कुमार, मुहम्मद काशिफ नें बताया परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...