हाथरस, अप्रैल 16 -- परिषदीय विद्यालयों में बुधवार के दिन दोपहर को दूध वितरण कराया जाता है,लेकिन यह योजना कागजों में तो सहीं चल रही है। धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। बुधवार को सीडीओ पी एन दीक्षित ने दूध वितरण की स्थिति को परखने के लिए पड़ताल कराई गई। 19 विद्यालय ऐसे रहे,जहां पर दूध वितरित नहीं कराया गया। बुधवार को प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय में छात्रों को दूध का वितरण किया जाता है। प्रत्येक विकासखंड के खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत एवं संबंधित सीडीपीओ द्वारा आवश्यक निरीक्षण कराया गया। एक विकासखंड में 15 निरीक्षण कराए गए और साथ विकासखंड में कल 105 निरीक्षण किए जाने थे। यह भी पढ़ें- शिक्षा के अधिकार अधिनियम का शत प्रतिशत अनुपालन करें निजी विद्यालय इसमें से खंड विकास अधिकारी मुरसान एवं जिला समाज का कल्याण अधिकारी द्वारा न...