बेगुसराय, अप्रैल 1 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सभी 67 प्रारंभिक विद्यालयों में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। पहले ही दिन विद्यालय परिसरों में बच्चों की चहल पहल और खुशियों की झलक देखने को मिली। शिक्षकों द्वारा बच्चों का विशेष स्वागत कर उन्हें नए सत्र के प्रति प्रेरित किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर में नए सत्र के पहले दिन बच्चों के स्वागत के लिए विशेष आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार के शिक्षकों ने बच्चों के माथे पर चंदन लगाकर, फूल बरसाकर और टॉफी खिलाकर उनका अभिनंदन किया। इस आत्मीय स्वागत से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठे और उनका मनोबल काफी बढ़ा। कई बच्चे नए वर्ग में प्रवेश को लेकर उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को नियमित उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.