मोतिहारी, अगस्त 24 -- मोतिहारी/अरेराज,हिटी। माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना की गयी थी। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा देना था। लेकिन इसका पूरी तरह लाभ नहीं मिल सका। कहीं कंप्यूटर खराब है तो कहीं पढ़ाने वाले शिक्षक नहीं हैं। कुछ जगहों पर अन्य तकनीकी गड़बड़ियों से भी इनका संचालन नहीं हो रहा। यह भी पढ़ें- 72 अल्पसंख्यक स्कूलों का ब्योरा नहीं दे रहे 24 जिलों के डीईओ, अल्टीमेटमडीपीओ का निर्देश इस संबंध में डीपीओ प्राथमिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान ने सभी मध्य, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्रधान शिक्षक एवं संचालको को विद्यालयों में स्थापित आईसीटी लैब का संचालन सुनिश्चित करने को कहा है। विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए कंप्यूटर सेट का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने ...