पाकुड़, सितम्बर 5 -- महेशपुर, एक संवाददाता। भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति, महान दार्शनिक व शिक्षाविद् डॉ़ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 138 वीं जयंती प्रखंड के विद्यालयों में धूम-धाम से मनाई गई। सभी विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने डॉ़ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रनिर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम : मुख्यमंत्रीविद्यालयों में आयोजन प्रखंड प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार रविदास, सुष्मिता तिवारी, किरण भगत, बेबी कुमारी ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर डॉ़ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अ...