गाजीपुर, अगस्त 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्कूल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड करंडा में किया गया। इसमें जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम और जिला तंबाकू कंट्रोल टीम के सहयोग से इंटर कालेज गोसंदेपुर, करंडा में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकगण के साथ कॉलेज के स्टूडेंट को मानसिक स्वास्थ्य और विकारों के संबंध में वृहद जानकारी दी गयी। मानसिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि मानसिक विकार जैसे उदासी, घबराहट, चिंता, पढ़ाई में मन ना लगा, हत्या के विचार आदि विषय के बारे में जागरूक किया गया। स्टूडेंट में तनाव प्रबंधन और कॉपिंग स्किल, लाइफ स्किल के साथ उपस्थित सभी को नशीली दवाओं से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक नुकसानों के बारे में भी विस्तृत बताया। टीम के सदस्यों कहा कि नशा...