गोपालगंज, अप्रैल 2 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुरामन चक एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी श्याम में शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पहली घटना 31 मार्च की देर रात चुरामन चक स्थित विद्यालय में हुई। जहां अज्ञात शरारती तत्वों ने विद्यालय भवन की चहारदीवारी को तोड़कर गिरा दिया। अगले दिन जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोहेल आलम ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। वहीं दूसरी घटना बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी श्याम में हुई, जहां लाठी-डंडा से लैस शरारती तत्वों ने विद्यालय के गेट पर तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया। इसकी सूचना प्रधानाध्यापक हैदर अली अंसारी ने त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.