विद्यालयों में डब्लूएएसएच मानकों को सुदृढ़ करने पर जोर
पूर्णिया, अगस्त 14 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना एवं समग्र शिक्षा अभियान के तहत शहर के एक निजी होटल में विद्यालयों में स्वच्छता-अनुपालक (डब्लूएएसएच) मानकों को सुदृढ़ करने और विद्यालयों को जलवायु-संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक सतीश कुमार, सहायक साधन सेवी अरविंद कुमार, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर दीपक तिवारी एवं प्रतिभागियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में विद्यालय स्तर पर स्वच्छता प्रबंधन, सुरक्षित पेयजल, जलवायु-अनुकूल गतिविधियों और मासिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। विद्यालयों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के व्यावहारिक उपायों पर भी चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.