बाराबंकी, मार्च 13 -- बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक हुई। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के शैक्षिक स्तर में निरंतर सुधार एवं विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना शिक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कम उपस्थिति एवं शैक्षणिक स्तर वाले विद्यालयों पर विशेष फोकस: जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विकास खण्ड के जहां विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं शैक्षणिक स्तर सामान्य से कम हंै, वहां के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित कर ठोस कार्ययोजना बनाते हुए...