विद्यालयों में चलेगा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
रामगढ़, जून 13 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में शनिवार को रामगढ़ समाहरणालय स्थित टाउन हॉल में जिला स्तरीय निषिद्ध मादक पदार्थ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा प्रहरी क्लब के शिक्षक सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने और उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने शिक्षकों से अभियान को गंभीरता से संचालित कर अधिकाधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.