कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर। भारत विकास परिषद के चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत विकसित भारत अभियान के लिए विद्यालयों में जन जागृति अभियान चलाकर शपथ दिलाई गई। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर विद्यालय के प्रबंधक आदित्य शंकर बाजपेई, सह प्रबंधक भवानी भीख तिवारी, योगेंद्र भार्गव एवं प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह के निर्देशन में दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज नवाबगंज में प्रबंधक नीतू सिंह एवं प्रधानाचार्य राकेश तिवारी के मार्गदर्शन में, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कॉलेज मेस्टन में प्रबंधक नंदिता जीत सिंह एवं प्रधानाचार्या मंजू शुक्ला के मार्गदर्शन में, सेठ मोतीलाल खेड़िया इंटर कॉलेज नवाबगंज, दुर्गावती दुर्गा प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज आजाद नगर में शपथ दिलाई गई। परिषद के सचिव राजीव मिश्र ने बताया कि यह अभियान चलाया जाता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान ...