औरैया, मार्च 18 -- फफूंद, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) के संचालन में आ रही दिक्कतों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष अखिलेशचंद्र यादव और जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को बताया कि जिले के कई विद्यालयों में गैस सिलेंडर की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते मध्यान्ह भोजन योजना प्रभावित हो रही है और समय पर भोजन तैयार कराने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने विद्यालयों में नियमित रूप से गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी परिषदीय विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.