बहराइच, मई 11 -- दीक्षा ऐप के माध्यम से शिक्षण योजना तैयार करने के लिए दिये निर्देश कैसरगंज, संवाददाता। बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने एवं निपुण भारत मिशन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बीईओ जितेंद्र बहादुर चौधरी ने सोमवार को क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने नामांकन बढ़ाने, छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय मुरावनपुरवा प्रथम, वैराकाजी, कहरई, शाहपुर रसूलपुर, वैरीमहेशपुर प्रथम एवं द्वितीय, लोधनपुरवा प्रथम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर रसूलपुर का निरीक्षण कर शिक्षण कार्य, अभिलेख आदि देखे। शिक्षकों को निर्देश दिया कि निपुण आकलन ऐप से बच्चों का नियमित मूल्यांकन कर प्रत्येक विद्यालय निपुण विद्यालय बनने की कार्ययोजना तैयार करें। य...