भागलपुर, अप्रैल 28 -- पुरैनी से प्रभाष कुमार की रिपोर्ट प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में बच्चों के सांस्कृतिक एवं कलात्मक विकास के नाम पर करोड़ों रुपए की लागत से वाद्य यंत्र खरीदे गए प्रत्येक विद्यालय में ढोलक, कैसियो, झाल- मंजीरे और अन्य सिस्टम भेजे गए हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि, इन विद्यालयों में संगीत शिक्षक का पद ही मौजूद नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि, आखिर ये वाद्य यंत्र बजाएगा कौन युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष राजेश रोशन, समाजसेवी शहादत परदेसी, विजेंद्र यादव, विवेक यादव ने इस मुद्दे पर कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि, सरकार की यह पहल व्यवहारिकता से कोसों दूर है। यह भी पढ़ें- सोबतीस पब्लिक स्कूल में हुआ शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, जब स्कूलों में संगीत शिक्षक ही नहीं हैं, तो हजारों रुपए की राशि से खर...