बाराबंकी, मार्च 10 -- रामनगर। विद्यालय में हैंड पंप चोक, टोंटियां भी हुईं गायब शीर्षक से हिन्दुस्तान में खबर छपने के बाद पंचायती राज विभाग हरकत में आ गया है। मंगलवार को एडीओ पंचायत रामनगर ने सभी सचिवों को निर्देश दिया कि खराब हैंडपंप बनवाकर पानी निकलते हुए फोटो उनके पास भेजें। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए वरना कार्रवाई होगी। बता दें कि मंगलवार के अंक में हिन्दुस्तान ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। जिसका असर देखने को मिला। ब्लॉक के एडीओ पंचायत ने अपने वॉट्सएप ग्रुप पर सभी सचिवों को निर्देश जारी किए। कई विद्यालयों में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। एडीओ पंचायत ने बताया कि सभी विद्यालयों के खराब हैंडपंप ठीक हो जाएंगे। शीघ्र ही पेयजल व्यवस्था सही हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...