बहराइच, अप्रैल 23 -- पयागपुर, संवाददाता। पयागपुर के विभिन्न विद्यालयों में गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर बच्चों का टीकाकरण किया गया। बीपीएम अनुपम शुक्ल ने बताया कि 30 अप्रैल तक चलाए जाने वाले अभियान में टीडी (टेटनस डिप्थीरिया), डीपीटी (डिप्थीरिया, काली खांसी एवं टेटनस) के टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पांच से छह वर्ष आयु के कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चे को डीपीटी (डिप्थीरिया परट्यूटिस टेटनेस) का टीका, 10 वर्ष आयु के कक्षा चार-पांच के बच्चे और 16 वर्ष आयु वर्ग के कक्षा 10-11 में पढ़ने वाले बच्चों को टीडी (टेटनस- डिप्थीरिया) के डोज दिए जाएंगे। अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी ने बताया क्षेत्र के स्कूल में अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगवाई जा रही है। यह भी पढ़ें- बच्चों को लगाए सुरक्षा टीके यह टीका डिप्थीरिया, काली खांसी और टिटन...