विद्यालयों में किसी भी स्थिति में बंद न हो मध्याह्न भोजन : बीडीओ
चतरा, जून 20 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय कक्ष में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्ट्रिंग सह मानिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव ने की। बैठक में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में विद्यालयों में मध्यान भोजन योजना बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। बीडीओ ने शिक्षकों को समूह बनाकर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से छात्र-छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य जांच कराने को कहा,ताकि किसी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.